Saturday, May 18, 2024
No menu items!

बहू ने ससुर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बहू ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। थाने में दिये तहरीर में महिला ने कहा कि उसके ससुर उस पर बुरी नियत रखता था। इसी वजह से ससुर उससे अक्सर छेड़खानी करता है। पूर्व में भी उसने कई बार उसे पकड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर देवर व ससुर द्वारा मारपीट किया गया। घर में इन हरकतों से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवर के खिलाफ जान से मारने की धमकी, मारपीट व ससुर के खिलाफ मारपीट एवं छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular