Monday, April 29, 2024
No menu items!

नलकूपों के बिजली बिल पर शत-प्रतिशत छूट देने का निर्णय

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 1 अप्रैल 2023 से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों के बिजली बिल पर शत-प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश में कृषकों के हित के लिए लागू की गयी इस व्यवस्था का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस कार्यक्रम में अन्य लोगों के साथ कृषकों द्वारा भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया और मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन को सुना गया। चीफ एक्सक्यूटिव इंजीनियर मुकेश कुमार ने बताया कि किसान विद्युत कनेक्शन ले लें। विद्युत विभाग के तरफ पूरा सहयोग किया जाएगा। इस दौरान विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने बताया कि शासन के इस कदम से किसानों को खेती करने में लागत कम आएगी और लाभ अधिक होगा। इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ0 रमेश चन्द्र यादव, अधिशासी अभियंता विदुयत एके सिंह, विवेक खन्ना सहित तमाम किसानगण उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular