Monday, April 29, 2024
No menu items!

दीन दयाल जी की मनायी गयी पुण्यतिथि

विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में संघटनकर्ता, प्रखर प्रचारक, कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गयी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा के मछलीशहर के जिला महामंत्री मनोज दुबे, ब्रज नारायन दुबे, नृपेंद्र सिंह, राजेश सोनकर, शशिकांत पाठक आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री उपाध्याय को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिरकोनी मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल व संचालन सत्य प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह, रणविजय सिंह, शैलेश सोनी सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular