Sunday, April 28, 2024
No menu items!

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में नगर पालिका, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, डूडा एवं राजस्व विभाग के लोगों ने स्टाल लगाया जहां कल्याणकारी योजनाओं के बावत लोगों को लाभान्वित किया गया।

वहीं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लक्षित एवं पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सेवायें सुलभ बनाने हेतु जागरुक किया गया। ईओ प्रदीप गिरी द्वारा कहा गया कि सरकार के मंशानुरूप विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुगमतापूर्वक पहुंचाना लक्ष्य है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular