Sunday, April 28, 2024
No menu items!

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित

गुलाब चन्द यादव
मड़ियाहूं, जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान ग्राम पंचायत परसथ पहुंचा जहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी के सदस्य राज कृष्ण शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परसथ गांव के ग्राम प्रधान संजय कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने किया। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता राज कृष्णा शर्मा ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य जन जन तक सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है। वंचित व्यक्तियों और क्षेत्र तक सेवा देना है। इस अवसर पर कई विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular