Sunday, April 28, 2024
No menu items!

विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र और प्रदेश की संयुक्त भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। संकल्प यात्रा के अनुक्रम में विकास खण्ड के पलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में निषाद पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष पंचम बिन्द तथा ग्राम प्रधान राधा देवी के संयुक्त संयोजन में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान अंतर्गत लगातार पीएम सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य जांच, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, पोषण अभियान, खाद्य सुरक्षा आदि की जानकारी दिए जाने के साथ ही सभी योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष ह्रदय नारायण शुक्ल, ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार, राजेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular