Monday, April 29, 2024
No menu items!

देवेन्द्र साहू व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व पालिका उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू उर्फ़ शेखर को समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है। जिलाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करूंगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पालिका अध्यक्ष रचना सिंह, वीरेंद्र सिंह, अरशद अंसारी, सुहेल आजमी, जसीम खान, मनोज अग्रहरि, अखिलेश यादव, आजम कुरैशी, अब्दुल्ला पहलवान आदि ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular