Monday, April 29, 2024
No menu items!

कृष्ण—सुदामा चरित्र को सुनकर भाव—विभोर हो उठे भक्त

तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पूराकोदई ग्रामसभा में लालता प्रसाद तिवारी (सेवानिवृत्त दरोगा) के यहां कथा व्यास डॉ. बृजेशमणि पाण्डेय के मुखारविंद से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा चरित्र का सुन्दर वर्णन किया गया जिसमें कृष्ण और सुदामा की मित्रता को सुनकर भक्त भाव विभोर हो गये। इसके पहले भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए महाराज परीक्षित की कथा तथा कलियुग आगमन की कथा का वर्णन किया गया। इसी के साथ सातवें दिन की कथा सम्पन्न हुई। कथा में कुल पुरोहित राम आसरे मिश्र, कुलगुरु तामेश्वरनाथ तिवारी, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विद्याशंकर तिवारी, साहब लाल पान्डेय, प्रवीण तिवारी के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular