Sunday, April 28, 2024
No menu items!

शीतला धाम चौकियां में मानस मास परायण महायज्ञ आहूति में उमड़े भक्तजन

बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। विश्व कल्याण हेतु शीतला चौकियां में पुरुषोत्तम मास पर मास पारायण महायज्ञ में एक माह तक चलने वाले महायज्ञ के 22वें दिन सैकडों भक्तों ने महायज्ञ में साकला डाल यज्ञ आहूति दी। मंगलवार को वैदिक ब्राह्मणों द्वारा रामचरितमानस के प्रत्येक चौपाई पर भक्तगण स्वाहा उच्चारण के साथ यज्ञ आहूति देते रहे। हवन पूजन वैदिक मंत्रोचारण से पूरा धाम क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। वहीं ब्राह्मणों एवं विद्वानों ने बताया कि मास पारायण हवन पूजन पाठ पहली बार शीतला चौकियां धाम में किया जा रहा है। यह महायज्ञ मानस जन कल्याण विश्व कल्याण के लिए अति लाभप्रद व कल्याणकारी है। इस महायज्ञ के भागीदार बनने स्वयं देवता भी आकाश से महायज्ञ देखने अवतरित होते हैं। मास परायण महायज्ञ प्रतिदिन साय 4 बजे से 6 बजे तक गंगागीर मन्दिर पर हो रहा है।

वहीं यज्ञाचार्य डा अखिलेश चंद्र पाठक के बताया कि इस अवसर का लाभ क्षेत्र समेत आने वाले सभी भक्तजन महायज्ञ में शामिल होकर आहुति दे रहे हैं। मास पारायण महायज्ञ के तत्पश्चात प्रतिदिन सायं 6 बजे होने वाले श्रीराम कथा सुनने के लिए भक्तों का जमावड़ा धाम में हो रहा है। मदन मोहन मिश्र, कथा वाचक अखिलेश चंद्र पाठक समेत अनेक कथावाचक के नेतृत्व में श्रीराम कथा सुनने के लिए प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

इस दौरान आचार्य पृथ्वी नाथ त्रिपाठी, शिवांगी पंडित, मुरारी पांडेय, रविंद्र उपाध्याय, गुड्डू साहू, संरक्षक अंबिका प्रसाद त्रिपाठी, मंगला प्रसाद माली, शिव आसरे गिरी, सुरेंद्रनाथ गिरी, गुड्डू तिवारी, मनोज मौर्य, पूजा साहू, शिवानी साहू, मदन साहू, अमरनाथ वर्मा, बहादुर सोनकर समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular