Monday, April 29, 2024
No menu items!

जौनपुर नगर में श्रद्घालुओं ने निकाली भव्य कांवर यात्रा

  • श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट पर मूर्ति स्थापना समारोह का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर। नगर के गूलर घाट पर स्थित श्रीराम जानकी मठ पर सात दिवसीय श्री शिव पुराण अमर कथा एवं मूर्ति स्थापना समारोह का शुभारंभ हुआ। श्रद्घालुओं ने प्रधान पुजारी व मठ के महंत रामप्रीति मिश्रा फलाहारी महाराज के नेतृत्व में भव्य कांवर यात्रा निकाली। बजरंग घाट पर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर से आदि गंगा गोमती का पावन जल लेकर कांवर यात्रा के रूप में श्रद्घालु श्रीराम जानकी मठ के लिए रवाना हुए।

कांवर यात्रा चहारसू चौराहा, किला रोड, सदद्भावना पुल, ओलन्दगंज होते हुए गूलर घाट पहुंचा जहां नागेश्वर महादेव को जलाभिषेक किया गया। तत्पश्चात मंत्रोच्चार के बीच राधे-कृष्ण को जलाधिवास कराया गया। मठ के महंत फलाहारी महाराज ने बताया कि पुष्पाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास, घृत में आवास आदि के पश्चात अभिषेक सहित षोडशोपचार पूजन कर मूर्ति को 5 अगस्त को प्रतिष्ठित किया जायेगा

प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति में देवत्व का प्रवेश होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान मठ पर प्रतिदिन शाम को वृन्दावन मथुरा से आये व्यास रमाकान्त रामानुज त्रिपाठी ने श्री शिव पुराण कथा का पाठ करेंगे। अमर कथा 5 अगस्त तक जारी रहेगा। 5 अगस्त को ही पूर्णाहुति के साथ सायं 6 बजे से अखण्ड भण्डारा का आयोजन होगा। उन्होंने शिव पुराण कथा व भण्डारा में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्घालुजन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular