Monday, April 29, 2024
No menu items!

श्रद्घालुओं ने निकाली भव्य कांवर यात्रा

  • श्रीराम-जानकी मठ गूलरघाट पर मूर्ति स्थापना समारोह का शुभारंभ

जौनपुर। नगर के गूलरघाट स्थित श्रीराम-जानकी मठ पर सात दिवसीय श्री शिव पुराण अमर कथा एवं मूर्ति स्थापना समारोह का रविवार से शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रद्घालुओं द्वारा प्रधान पुजारी व मठ के महंत फलाहारी महाराज रामप्रीति मिश्रा के नेतृत्व में भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। बजरंग घाट विंध्यवासिनी मंदिर से आदि गंगा गोमती का पावन जल लेकर कांवर यात्रा के रूप में श्रद्घालु श्रीराम-जानकी मठ के लिए रवाना हुए। कांवर यात्रा चहारसू चौराहा, किला रोड, सदï्भावना पुल, ओलन्दगंज होते हुए गूलरघाट पहुंचा। जहाां नागेश्वर महादेव को जलाभ्भिषेक किया गया। तत्पश्चात मंत्रोच्चार के बीच राधे-कृष्ण को जलाधिवास कराया गया।

मठ के महंत फलाहारी महाराज ने बताया कि सोमवार को पुष्पाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास, घृत में आवास आदि के पश्चात अभ्भिषेक सहित षोडशोपचार पूजन कर 5 अगस्त को प्रतिष्ठिïत किया जायेगा। प्राण-प्रतिष्ठïा के बाद देवत्व का प्रवेश होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान मठ पर प्रतिदिन शाम को वृन्दावन मथुरा से आये परम श्रद्घेय व्यास रमाकान्त रामानुज त्रिपाठी द्वारा श्री शिव पुराण कथा का पाठ होगा। अमर कथा 5 अगस्त तक जारी रहेगा। 5 अगस्त को ही पूर्णाहुति के साथ सायं 6 बजे से अखण्ड भंडारा का आयोजन होगा। उन्होंने शिव पुराण कथा व भंडारा में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने का आह्वïान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्घालुजन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular