Sunday, April 28, 2024
No menu items!

शिवभक्ति गीत व झांकी से भाव—विभोर हुये भक्तगण

  • अहमदपुर शिवाला मन्दिर पर महारूद्राभिषेक एवं शिव संगीत संध्या जागरण का हुआ आयोजन

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जनकल्याण के लिए स्थानीय क्षेत्र के अहमदपुर गांव में स्थित शिवाला मंदिर पर सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। दर्जनों लोग पति—पत्नी जोड़े के साथ सम्मिलित हुए। विजय शंकर पाठक ने रुद्राभिषेक को संपन्न कराया। शाम को संगीत संध्या में जनपद के तमाम कलाकार उपस्थित हुए। शिव झांकी टीम ने सैकड़ो श्रद्धालुओं को भाव—विभोर कर दिया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

जनपद के संगीत कलाकार चिंटू सरगम, राजेंद्र सिंह राज, गुलाब राही, मनोज सोनी, इम्तियाज वादन ग्रुप, गायिका कुसुमलता ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत करके भक्तों को भाव—विभोर कर दिया। इस दौरान राज झांकी ग्रुप के कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। ऐसा लग रहा था कि साक्षात शिव जी प्रकट हो गए हैं। सभी भक्तों का मन मोह लिया। हर हर महादेव का खूब जयघोष हुआ। इसके पहले समाजसेवी निखिलेश सिंह, सर्वेश सिंह, राजेश सिंह, विनोद सिंह, संदीप सेठ, चौकी प्रभारी ईश्वर चंद्र त्रिपाठी आदि ने कलाकारों को अंगवस्त्रम भेंट करके सम्मानित किया।

कार्यक्रम से पहले रविशंकर सिंह ने शिव जी का मंत्र उच्चारण के साथ सिंगार किया। शिवाला पर कार्यक्रम संपन्न करने वाले युवा राहुल सिंह, रिशु सिंह, दीपू सिंह, हैप्पी सिंह, भुवन सिंह, लकी सिंह, निक्कू सिंह, डोकोमो सिंह की मेहनत पर संस्था के लोगों ने सम्मानित किया। शाम से ही हजारों शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। बता दें कि उक्त शिवाला मंदिर पर ऐसा भव्य कार्यक्रम पहली बार हुआ। अहमदपुर गांव के लोगों में प्रत्येक वर्ष शिवाला मंदिर पर शिव की आराधना में इस तरीके का कार्यक्रम करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन मुन्ना शेट्टी ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular