Monday, April 29, 2024
No menu items!

धर्म चन्द्र गुप्ता बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। होरिल राव इण्टर कालेज कुंवरपुर प्रांगण में बुधवार को वरिष्ठ प्रवक्ता देवेन्द्र दीक्षित की अध्यक्षता में शिक्षक व शिक्षणेत्तर संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें शिक्षक संघ के धर्म चन्द्र गुप्ता अध्यक्ष व सन्तोष कुमार सिंह निर्विरोध मंत्री चुने गये। इसी प्रकार शिक्षणेत्तर संघ के सर्व सम्मति से अध्यक्ष अरेंद्र कुमार सिंह व मंत्री अनिल कुमार सिंह चुने गये। विद्यालय के प्रबंधक राम प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य रविन्द्र नाथ शर्मा ने नव निर्वाचित को बधाई दिया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुई ईमानदारी से दायित्वों के निर्वहन के लिये आश्वस्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular