Monday, April 29, 2024
No menu items!

धोबी समाज ने मनायी बाबा सन्त गाड्गे की जयन्ती

जौनपुर। श्री सन्त गाड्गे धोबी कल्याण समिति एवं राष्ट्रीय रजक महासंघ (भारत) के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संयोजक संजय कन्नौजिया की अध्यक्षता में बाबा सन्त गाड्गे जी की जयंती मनायी गयी। इसके पहले शोभायात्रा भण्डारी रेलवे स्टेशन से चलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुये केरारकोट पर स्थित श्री सन्त गाड्गे धोबी धर्मशाला के प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केराकत एवं राष्ट्रीय रजक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश चैधरी ने श्री संत गाड्गे जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दिनेश टंडन, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह व उ0प्र0 श्रमिक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर अली ने श्री संत गाड्गे जी महाराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर उनके व्यक्तित्व पर अपना विचार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि दिनेश टण्डन ने समाज हित किये गये कार्यो पर विस्तृत जानकारी देते हुए संयोजक संजय कन्नौजिया के कार्यो की प्रसंशा किया।
विशिष्ट अतिथि निखिलेश सिंह ने कार्यक्रम व संगठन बनने की बधाई देते हुए कहा कि बाबा संत गाड्गे सर्व जनहित में लोगों को संदेश दिया। उनका कहना था कि यदि पैसा की तंगी है परन्तु अपने बच्चों को पढ़ाये व शिक्षित करें, क्योंकि शिक्षा ही स्वाभिमान है और समाज में स्थान मिलता है।
मुख्य अतिथि दिनेश चौधरी ने कार्यक्रम एवं श्री संत गाड्गे जयंती की शुभकामना देते हुए कहा कि जनपद में समाज को जगाने व समाज हित विशेष योगदान देने की संजय कन्नौजिया को बधाई देता हूं। उन्होंने श्री संत गाड्गे जी महाराज की मूर्ति लगावने एवं श्री संत गाड्गे पार्क बनवाने हेतुु जगह चिन्हित करने हेतु मंच द्वारा प्रशासन से अपील किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष कन्नौजिया ने किया। अन्त में हरिशंकर कन्नौजिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में सागर कन्नौजिया, श्याम कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, राजकुमार कन्नौजिया, बाढू कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, रामजी कन्नौजिया, परिराम कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, सुरेन्द्र कन्नौजिया, संतोष कन्नौजिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular