Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बूथ मजबूत करने के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी पर हुई चर्चा

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को पांडेयपुर गांव में आयोजित ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता संवाद के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की चर्चा के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया गया। यात्रा को एतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संवाद के माध्यम से मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश सचिव व जिले के प्रभारी अरुण विद्यार्थी ने कहा कि पदाधिकारी कार्यकर्ताओ को साथ लेकर अभी से बूथ स्तर पर काम करने में जुट जाए। एक अभियान के तहत हर बूथ पर कांग्रेस का कार्यकर्ता मिलेगा तो पार्टी और मजबूत होगा। बूथ मजबूत होगा तो जीत पक्की है। पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। भाजपा की सरकार में किसान, नौजवान के साथ हर वर्ग के लोग परेशान है।
विशिष्ट अतिथि डा. राकेश उपाध्याय ने कहा कि झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है। डा. राकेश मिश्र मंगला गुरु ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने में जी जान से जुड़ने की बात कही। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, अनिल आजाद, विपिन तिवारी, दिनेश चंद्र पांडेय ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रवेश निषाद, रविंद्र कनौजिया, दुर्गेश पांडेय, अनिल निषाद, अरविंद सिंह, मुन्ना मिश्रा, अवधेश निषाद, करण कुमार, दिव्यांशु यादव, गीता गौतम, वीर पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन ब्लाक अध्यक्ष राजीव निषाद ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular