Sunday, April 28, 2024
No menu items!

विहिप की जिला कार्य योजना बैठक सम्पन्न

जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद् का जिला कार्य योजना बैठक रविवार को गुलाबी देवी बालिका विद्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि प्रांत सह मंत्री महेंद्र जी ने विहिप एवं बजरंग दल द्वारा आगामी छ: महीने में होने वाले समस्त कार्यक्रमों के बारे में सभी को बताया तथा संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा किया। विभागाध्यक्ष उदयराज जी कुछ नए पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें बृजेश सिंह जिला उपाध्यक्ष, कृष्णानंद राय, अमित सिंह जिला सह मंत्री के साथ कई प्रखंडों के नए दायित्वों की घोषणा की गयी। जिलाध्यक्ष विमल सिंह ने आए समस्त पदाधिकारियों में नया उत्साह भरते हुए आभार व्यक्त किया। संचालन जिला मंत्री डॉ आशीष मिश्र ने किया।
बैठक में प्रांत गोरक्षा प्रमुख विजय सिंह, विभाग मंत्री समर बहादुर सिंह, विभाग संयोजक आशुतोष सिंह, विभाग समरसता प्रमुख कमलापति तिवारी, जिला उपाध्यक्ष साधु तिवारी, कृष्णानंद उपाध्याय, जिला प्रचार प्रमुख सुनील शर्मा, जिला सह संयोजक बजरंग दल संकल्प मिश्र, आनंद जी, इंद्रसेन सिंह, राकेश सिंह, अजय चौबे, मनीष सेठ सहित सभी प्रखंडों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular