Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बाल संरक्षण के मुद्दे पर जिलास्तरीय कार्याशाला आयोजित

जौनपुर। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान सें जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में बाल संरक्षण के मुद्दे पर जिलास्तरीय कार्याशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें जिले में बाल संरक्षण से सम्बंधित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये ग्राम हितैषी बाल पंचायत व जौनपुर जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने पर योजना बनाने के लिये प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विजय कुमार पाण्डेय जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दीप प्रजवलन कर किया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य उमाशंकर ने बताया कि बालश्रम रोकथाम उन्मूलन के लिये ग्राम स्तर पर प्रयास किया जाये। विशिष्ट अतिथि श्रम सेवा योजन एवं कौशल विकास अधिकारी राजीव सिंह ने सभी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को सुरक्षित संचालन करने का आग्रह किया। गायत्री प्रसाद द्वारा बाल तस्करी व बाल श्रम योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से शहनाज द्वारा संस्था के भदोही जिले में किये गये कार्य के प्रगति को बताया गया।
मुरलीधर गिरी द्वारा जेजे एक्ट पर प्रकाश डाला गया। चन्दन राय द्वारा बाल संरक्षण की योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताया गया। जन शिक्षण संस्थान की निदेशक डा. सुधा सिंह द्वारा महिलाओं का दिये जाने वाले कौशल प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला गया।
मनोज वर्मा सदस्य जिला विधिक सेवा प्रधिकरण द्वारा वंचित समुदाय में दिये जा रहे मुफ्त विधि सेवाओं के बारे में बताया गया। संजय उपाध्याय निदेशक सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान द्वारा बाल संरक्षण के मुद्दे पर किये जाने वाले सरकारी व गैरसरकारी प्रयास पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विजय कुमार पाण्डेय जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बाल संरक्षण से सम्बन्धित चलायी जा रही योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना पर प्रकाश डाला गया।
बाल कल्याण समिति की सदस्य माधुरी गुप्ता एवं सीबी सिंह ने बाल सुरक्षा पर चर्चा किया। कार्यक्रम का संचालन डा. दिलीप सिंह सदस्य विधि सेवा प्रधिकरण द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन राकेश मौर्या ने किया। कार्यक्रम में सरोज वर्मा, शोभना स्मृति, शैलेन्द्र निषाद, प्रधानाध्यापक प्रमोद प्रजापति, सुबास सरोज, जिला अस्पताल काउन्सलर सीमा सिंह, मनोज पाल, आशु वर्मा, राखी सिंह, मंजय आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular