Sunday, April 28, 2024
No menu items!

डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कार्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का औचक निरीक्षण किया जहां उन्होंने अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह को निर्देशित किया कि अविवादित मामलों में शीघ्र ही काश्तकारों के खाते में पैसा भेज दिया जाए और विवादित मामलों में कोर्ट के आदेशानुसार कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पत्रावलियों का रखरखाव सही से किया जाए। पुराने अभिलेखों की अच्छे से बाइंडिंग की जाय, ताकि अभिलेख सुरक्षित रहे। कार्यालय की रंगाई पोताई करा दी जाय और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular