Sunday, April 28, 2024
No menu items!

डीएम—एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा एवं पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की तलाशी, पुलिस फोर्स व अधिकारियों के द्वारा ली गई। अधिकारियों द्वारा जेल अस्पताल में जाकर बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक एसके पाण्डेय को निर्देशित किया कि समय-समय पर बंदियों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाय। साथ ही उन्होंने जेल में भर्ती कैदियों से वार्ता भी किया जिसके उपरांत अधिकारियों ने पाकशाला में जाकर खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular