Sunday, April 28, 2024
No menu items!

डोभी के लाल कबीर कोहिनूर पुरस्कार से सम्मानित

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी शिक्षक लेखक, कवि, मोटीवेशन स्पीकर और स्वतंत्र पत्रकार डॉ आरसी यादव “शौर्य” को साहित्य, शिक्षा और हिंदी के प्रचार प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें दिल्ली में कबीर कोहिनूर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। अवार्ड मिलने की खबर होते ही इटहरा गांव ने खुशी का माहौल छा गया। परिवारों ने एक— दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बता दें कि सम्राट सद्गुरु कबीर साहेब के 505वें महानिर्वाण दिवस पर आयोजित महोत्सव पर सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू जायल नागौर राजस्थान और अखिल भारतीय कबीर मठ धाम मगहर गाजीपुर उप्र द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह मगहर धाम के गादीपति पीठाधीश्वर महंत आचार्य विचार दास महाराज एवं महंत भारत भूषण महंत डॉ नानक दास महाराज, पूर्व केन्द्रीय टी बोर्ड सदस्य भारत सरकार के नेतृत्व में सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू नागौर राजस्थान द्वारा आयोजित किया। यह सम्मान देश के उन असाधारण व्यक्तियों को दिया गया जो अखंड भारत, सामाजिक एकता, समरसता, सद्भावना, समभाव एवं जनकल्याणकारी कार्यों में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। डॉ आरसी यादव शिक्षक के साथ—साथ एक ख्यातिप्राप्त कवि और लेखक हैं और वे हिंदी के प्रचार प्रसार में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। स्वतंत्र पत्रकार डॉ आरसी यादव के 15 साझा काव्य संग्रह और तीन एकल काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। साहित्य के क्षेत्र में डॉ आरसी यादव को 80 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। यह सम्मान समारोह विश्व वंदनीय सम्राट सद्गुरु कबीर साहेब के 505 वें महानिर्वाण दिवस 5 फरवरी डॉ अम्बेडकर अन्तरराष्ट्रीय केंद्र जनपथ रोड नई दिल्ली पर आयोजित कार्यक्रम में दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular