Monday, April 29, 2024
No menu items!

केराकत व डोभी सामुदायिक केन्द्र के डॉ अद्वैत व डॉ प्रिंस गये गैरजनपद

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के केराकत और डोभी ब्लॉक क्षेत्र में लम्बे समय से तैनात डॉ अद्वैत प्रताप सिंह और डॉ प्रिंस मोदी का गैरजनपद में ट्रांसफर कर दिया गया। विशेष सचिव धीरेन्द्र सचान ने डॉ अद्वैत और डॉ प्रिंस मोदी को सुल्तानपुर जिले के बीरसिंह में बने सौ शैय्या वाले संयुक्त चिकित्सालय में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया है। सचिव ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों के कुल आधा दर्जन डॉक्टरों सहित कानपुर, अमेठी, देवरिया, संत कबीर नगर सहित अन्य जिलों के कुल 13 डॉक्टरों का सुल्तानपुर बीरसिंहपुर अस्पताल के लिए ट्रांसफर किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular