Sunday, April 28, 2024
No menu items!

डॉ. आशुतोष को चीन में मिला हाई एण्ड फॉरेन टैलेंट इंट्रोडक्शन अवार्ड

  • टैंगचोंग साइंटिस्ट फोरम में किया गया सम्मानित

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। सुइथाकला विकास खण्ड के भेला गांव निवासी चीन में बतौर वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत डॉ. आशुतोष सिंह पुत्र स्व.जितेंद्र कुमार सिंह को शोध के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय युन्नान द्वारा हाई एण्ड फॉरेन टैलेंट इंट्रोडक्शन अवार्ड से सम्मानित किया गया। शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और अनुसंधान के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान उन्हें दिया गया। राज्य के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की गरिमामयी उपस्थिति मे इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। चार दिवसीय साइंटिस्ट फोरम में 50 से अधिक देश के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान कोष (नेशनल नेचुरल साइंस फाउंडेशन ऑफ चाइना-एनएसएफसी) अनुसंधान अनुदान (ग्रांट) के लिये सेलेक्शन हुआ है। चाइनीज अकैडमी आफ साइंसेज में कार्यरत आशुतोष सिंह चयनित व्यक्ति हैं। उनकी हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की शिक्षा श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर तथा आगे की पढ़ाई बीएचयू से हुई।

डॉ. सिंह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह, शिक्षकों पूर्व हिंदी प्रवक्ता शीतला प्रसाद उपाध्याय, पूर्व भौतिकी प्रवक्ता विनोद तिवारी, जीव विज्ञान प्रवक्ता अजय कुमार सिंह, विनय त्रिपाठी अंग्रेजी प्रवक्ता, प्रो. वेंजी ल्यु सहित शिक्षकों को दिया है। रिसर्च के क्षेत्र में डॉ. नंदिता सिंह, पुनीत सिंह चौहान, विवेक पांडेय तथा अनिल कुमार पांडेय व विजय कृष्ण ने हमेशा प्रोत्साहित किया। डॉ. आशुतोष सिंह ने कहा कि एक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके तैयारी करने पर ही सफलता हासिल होती है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवाओं में अपनी पूरी जिंदगी खपाने वाले युवा विज्ञान के क्षेत्र में आगे आएं। साइंस में करियर की अपार संभावनाएं हैं।सिविल सेवाओं के प्रभाव में आकर युवा मार्ग से विचलित हो जाते हैं। ऐसे लोगों को त्वरित सफलता के चक्कर में न पड़कर साइंस में करियर की तलाश करनी चाहिए। पत्नी प्रतीक्षा सिंह कहती हैं कि इस सफलता से स्वयं को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular