Sunday, April 28, 2024
No menu items!

डॉ. जेबी सिंह विश्व हिन्दू महासंघ के जिला संयोजक मनोनीत

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। विश्व हिन्दू महासंघ ने जिला कार्यकारिणी में डॉ. जेबी सिंह को जिला संयोजक नियुक्त किया है। जिसकी जानकारी जिलाध्यक्ष दिनेश मधुकर ने नियुक्ति पत्र जारी कर दी। डॉ. जेबी सिंह को जिला संयोजक बनाये जाने से संगठन के कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल देखा जा रहा है। वहीं उनके सरायबीरू आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिला संयोजक डॉ. जेबी सिंह ने बताया कि जिला कार्यकारिणी ने हमको जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। उस दायित्व पर खरा उतरना मेरा उद्देश्य है। संगठन के छोटे बड़े कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनपद में संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular