Monday, April 29, 2024
No menu items!

भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में पूविवि शिक्षक संघ के साथ हैं: अमित

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई की वर्चुअल मीटिंग जनपदीय अध्यक्ष/प्रांतीय संगठन मंत्री अमित सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समस्त जनपदीय पदाधिकारी एंव ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों के प्रतिभाग किया।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षक साथी विश्वविद्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। यह संघर्ष सिर्फ विवि के शिक्षक समाज का नहीं है, बल्कि पूरे शिक्षक समाज का है, इसलिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई ने निर्णय लिया है कि भ्रष्टाचार के इस संघर्ष में हम पूविवि शिक्षक संघ एंव उसके अध्यक्ष विजय सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष को तैयार हैं।
बैठक का संचालन जिला मंत्री सतीश पाठक ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव, संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, उमेश यादव, अतुल प्रताप सिंह, संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, डॉ शैलेश सिंह, रामसिंह राव, प्रचार मंत्री डॉ अनुज सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह, सरोज सिंह, मृत्युंजय सिंह, दिवाकर चौहान, विशाल सिंह, अजय सिंह, राजीवमणि त्रिपाठी, सजल सिंह, रोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular