Monday, April 29, 2024
No menu items!

विद्यालय में लगाया गया शिक्षा चौपाल

बिपिन सैनी
जौनपुर। विकास खण्ड धर्मापुर ब्लॉक के अन्तर्गत न्याय पंचायत देवचन्दपुर के कम्पोजिट विद्यालय रामपुर चौकियाँ में शुक्रवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द यादव की अध्यक्षता में शिक्षा चौपाल आयोजन हुआ। इस मौके पर निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, DBI दीक्षा पर निपुण लक्ष्य प्राप्ति सम्बन्धी बातों पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द यादव, ARP राजू सिंह, महेन्द्र यादव, अध्यापकगण सुधीर दत्त तिवारी, ममता श्रीवास्तव, मालती विश्वकर्मा, शाहिनी, सद्‌भावना यादव, ममता, चतुर्वेदी, रेखा पाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular