Sunday, April 28, 2024
No menu items!

एकल विद्यालय अभियान ने किया सम्मान समारोह

  • दर्जनों कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

जौनपुर। जनपद के केशवपुर में स्थित एकल विधालय अभियान के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस आयोजन के तहत दर्जनों कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम में आये अतिथियों ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को प्रेशर कूकर देकर सम्मानित किया। इस दौरान अरविन्द पटेल, वेद प्रकाश सिंह, उमेश सिंह सहित अन्य अतिथियों ने कहा कि कोई कार्य छोटा—बड़ा नहीं होता है। संगठन में सभी लोग बराबर होते हैं। संगठन को आगे ले जाने के लिए हम सभी लोगों को ईमानदारी से कार्य करने की जरूरत है, ताकि संगठन और मजबूत हो सके।

यह एक सामाजिक कार्य होने के नाते हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि अपना बहुमूल्य समय निकालकर सहयोग करें, ताकि आने वाले समय में एकल विद्यालय अभियान और सशक्त हो सके। इस अवसर पर विजय साहू, सुशील कुमार, रणजीत बेनवंशी, राहुल यादव, सोती राम, मुखराम यादव, प्रीति, अर्चना देवी, सीमा देवी, मनोज कुमार, मिठाई लाल, आरती, मिन्ता देवी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular