Sunday, April 28, 2024
No menu items!

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्नहरिश्चन्द्र यादव चुने गये सुइथाकला ब्लाक अध्यक्ष
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ शाखा विकास खंड सुइथाकला की कार्यकारिणी के गठन हेतु सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जहां सर्वसम्मति से विकास खंड स्तरीय पदाधिकारियों का चयन हुआ। पदाधिकारियों के चयन प्रक्रिया में हरिश्चंद्र यादव को करतल ध्वनि से संघ की ब्लाक इकाई का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष सिम्मी सिंह, मन्त्री जय प्रकाश मौर्य तथा कोषाध्यक्ष राजकुमार चुने गये।
इस अवसर पर सचिव उगेश पाठक, जितेंद्र शाह, सौरभ मिश्रा, रामकृष्ण पाल आदि मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों को अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया।

 


RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular