Sunday, April 28, 2024
No menu items!

आदर्श विद्यालय सभा शम्भूगंज के प्रबन्ध समिति का चुनाव सम्पन्न

किरन सिंह चुनी गयीं प्रबन्धक, उपस्थित लोगों ने किया स्वागत
प्रधानाचार्य अनिल सिंह सहित तमाम सम्बन्धित लोगों की रही उपस्थिति
जौनपुर। संस्था आदर्श विद्यालय सभा शम्भूगंज जौनपुर के प्रबन्ध समिति का चुनाव रविवार को सहायक निबन्धक फम्र्स सोसाइटीज एवं चिट्स वाराणसी के आदेश के अनुपालन में नामित चुनाव अधिकारी श्रीमती मंजूलता वर्मा प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कालेज जौनपुर द्वारा सम्पन्न हुआ। यह चुनाव संस्था द्वारा संचालित विद्यालय आदर्श इण्टर कालेज शम्भूगंज जौनपुर के प्रांगण में घोषित विज्ञप्ति कार्यक्रमानुसार हुआ। चुनाव कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। चुनाव में श्रीमती किरन सिंह प्रबन्धक चुनी गयीं जिस पर उपस्थित सभी लोगों ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। बता दें कि श्रीमती किरन सिंह भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी मल्हनी विधानसभा सतीश सिंह की पत्नी हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular