Sunday, April 28, 2024
No menu items!

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न

  • सतीश उप मंत्री व त्रिभुवन कनिष्क उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

केराकत, जौनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का द्विवर्षीय चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। चुनाव में जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष प्रत्याशी निर्वाचित हुये तो कनिष्क उपाध्यक्ष, उप मंत्री व आडिटर प्रत्याशी निर्विरोध मनोनित हुये। इसी कड़ी में केराकत तहसील से त्रिभुवन यादव को कनिष्क उपाध्यक्ष व सतीश कुमार को उप मंत्री निर्विरोध मनोनित होने की खबर जैसे ही केराकत लेखपाल संघ को हुई तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई एक—दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

मीडिया से बात करते हुए उप मंत्री सतीश कुमार ने बताया कि लेखपाल संघ की जो भी जिम्मेदारी दी गयी, उसकी जिम्मेदारी का निर्वहन हम पदाधिकारी करेंगे। हम लेखपाल संघ पर किसी भी प्रकार का कोई भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए हम सभी लेखपाल एकजुट होकर एक—दूसरे की मदद करने का काम करेंगे। इस अवसर पर नवनीत सिंह, राजेश सरोज, आदित्य प्रताप सिंह, गोविंद कुमार, श्रीराम यादव, ब्रह्मनाथ कौशिक समेत आदि लेखपाल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular