Monday, April 29, 2024
No menu items!

बिजलीकर्मियों ने तीसरे दिन किया सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार

जौनपुर। बुधवार को लगातार तीसरे दिन 132 के0वी0 अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय जौनपुर के परिसर में प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले इं. रमेश वैश्य की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार हुआ। जनपद के ऊर्जा क्षेत्र के सभी कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं निविदा कर्मियों ने भारी संख्या में भाग लिया। निगम प्रबन्धन के स्चेच्छाचारी, तानाशाहीपूर्ण रवैये के विरूद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार किया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुये संयोजक निखिलेश सिंह ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए 3 दिसम्बर 2022 के समझौते को लागू नहीं किया गया। इस सम्बन्ध में 14 मार्च 2023 को की गयी वार्ता विफल रही जिसके कारण केन्द्र के आह्वाहन पर कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
सभा में इं. मनीष यादव, अरविन्द मिश्रा, सत्या उपाध्याय, इं. धर्मेन्द्र कुमार, इं. पंकज जायसवाल, प्रमोद मौर्या, जितेन्द्र यादव, मुकुन्द यादव, दीपक तिवारी आदि ने कहा कि सरकार चाहे तो हम सभी को गिरफ्तार कर ले लेकिन समझौते को लागू हुए बिना यह आन्दोलन किसी भी दशा में वापस नहीं लिया जायेगा।
इस अवसर पर इं. अभिषेक केसरवानी, इं. तारा सिंह, इं. अशोक सिंह, इं. धर्मेन्द्र मौर्या, इं. अनीश यादव, इं. रमेश च्रन्द सिंह, इं. संजय लाल प्रजापति, अश्वनी श्रीवास्तव, विश्राम मौर्या, निधि श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, मोहन पान्डेय, अमित खरे, सागर श्रीवास्वत, प्रभात पाण्डेय, रविन्द्र सिंह, कामता यादव, गिरीश यादव, अरविन्द मिश्रा, कमलाकान्त मिश्रा, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा, विजय चैहान, विजय यादव, कमला पाण्डेय, प्रीतम श्रीवास्तव, संतराम सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी एवं निविदाकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बिजली कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के संयोजक निखिलेश सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular