Monday, April 29, 2024
No menu items!

हौसलाबुलन्द बदमाशों ने चिकित्सक के आवास पर चढ़कर की फायरिंग

  • फायरिंग से केराकत में मचा हड़कम्प, चिकित्सक दम्पत्ति दहशत में

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के जाने माने चिकित्सक दंपति डा. जेबी और डा. रंजीता सिंह के आवास पर बीती रात 4 से 5 संख्या में अज्ञात बदमाशों ने पहुंचकर फायरिंग किया। घटना से परिवार में दहशत का माहौल है। दंपति ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। हालांकि घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।
गौरतलब है कि स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सरायबीरू मोहल्ले में डा. जितेन्द्र बहादुर सिंह और डा. रंजीता सिंह का रेलवे स्टेशन रोड पर दो मंजिला मकान है। नीचे की मंजिल गेस्ट हाउस के लिए किराए पर दिया गया है जबकि ऊपर की मंजिल पर डॉक्टर दंपति का आवास है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11 से 12 बजे के बीच दो बाइक से 4 से 5 बदमाश मकान पर पहुंचे और डॉक्टर के आवास का दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा नहीं खोलने पर बदमाश बाहर निकल गए और ईंट पत्थर लेकर दरवाजा और खिड़की पर फेंकने लगे। साथ ही सीसी टीवी कैमरे को भी तोड़ने का प्रयास किया गया, मगर ईंट सीसी टीवी कैमरे के थोड़ा नीचे जा लगी। हालांकि पत्थर लगने से आवास के खिड़की और दरवाजे का शीशा टूट गया। इतने में डॉक्टर का पालतू कुत्ता भौंकते लगा तो डॉ दंपति छत पर चढ़कर देखा तो 4—5 अज्ञात बदमाश गाली गलौज देते हुए फायरिंग कर फरार हो गये।
इसके बाद डा. जेबी सिंह ने 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना से डॉक्टर दंपति डरा हुआ है। डा रंजीता सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular