Monday, April 29, 2024
No menu items!

ईओ ने नगर पंचायत के वार्ड सादात मसौड़ा में किया पौधरोपण

रमेश चन्द्र यादव
कचगांव, जौनपुर। नगर पंचायत कचगांव की अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक ने बृहस्पतिवार को अपने कर्मचारियों के साथ वार्ड सादात मसौड़ा में पहुंचकर पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण किया। ईओ आस्था पाठक ने वार्ड में सागौन, जामुन, नीम, आम आदि के पौधे लगाया। साथ ही उन्होंने सफाईकर्मियों को उक्त लगे हुए पौधों की देख—रेख करने के लिए भी निर्देश दिया। इस दौरान किशन सिंह, आशिफ खान, दीवाकर उपाध्याय, कामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular