Sunday, April 28, 2024
No menu items!

139वें स्थापना दिवस पर स्वतन्त्रता सेनानी के परिजन किये गये सम्मानित

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर स्वतन्त्रता संग्राम आन्दोलन में भाग लेने वाले सेनानी परिवार के लोगों को पार्टीजनों ने सम्मानित किया। इस दौरान आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा. प्रमोद के. सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ 28 दिसम्बर 1885 को बम्बई (मुम्बई) के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी। इसके संस्थापक महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) ए0 ओ0 ह्यूम थे जिन्होंने कलकत्ते के व्योमेश चन्द्र बनर्जी को अध्यक्ष नियुक्त किया था। अपने स्थापना काल से ही कांग्रेस तमाम उतार-चढ़ाव और झंझावात को झेलते हुए देश के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ती चली आ रही है।
कार्यक्रम में शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्याम शंकर उपाध्याय, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जय प्रकाश तिवारी, राजकुमारी मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इसके पहले कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सर्वेश चन्द्र द्विवेदी प्रधानाचार्य, रमाकान्त तिवारी, जितेन्द्रमणि तिवारी, रवीन्द्र नाथ तिवारी, श्याम बिहारी तिवारी, पंकज तिवारी, राहुल द्विवेदी, राम प्यारे तिवारी, घनश्याम गौतम, राजीव रतन तिवारी, राम सिंह, राकेश भानु गोंड को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ल व संचालन मनोज तिवारी ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular