Monday, April 29, 2024
No menu items!

तहसीलदार के पेशकार को दी गयी विदाई

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के तहसीलदार के पेशकार पद पर कार्यरत अजय यादव के सेवानिवृत्त होने पर तहसील सभागार में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर तहसीलदार मूसा राम ने कहा कि वर्षों की नौकरी के दौरान घर परिवार से दूर उस कार्यस्थल पर जहां आप कार्यरत है, के लोगों से एक परिवारिक रिश्ता बन जाता है। इस रिश्ते से जब कोई सेवानिवृत्त होकर जाता है तो वह पल सभी के लिए बेहद भावुक और पीड़ादायक होता है।
सेवानिवृत्त हो रहे पेशकार अजय यादव ने कहा कि बीते 6 वर्षों से अधिक समय से वेज तहसील के विभिन्न पदों पर अपनी सेवा देते रहे और इस तहसील के लोगों से बिछड़ने का गम उन्हें हमेशा रहेगा। सेवानिवृत्त पेशकार को पूर्व महामंत्री अजय सिंह ने रामचरितमानस और विपिन मौर्या एडवोकेट व अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया तो उपजिलाधिकारी के पेशकार को विपिन मौर्य ने भागवत गीता की प्रति भेंट कर सम्मानित किया।
उपजिलाधिकारी के स्टेनो प्रदीप सिंह ने राम मंदिर का चित्र चिन्ह देकर सम्मानित किया। कई अन्य अधिवक्ताओं और तहसील कर्मियों द्वारा भी उन्हें अंगवस्त्रम पहनाते हुये स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदारद्वय संतोष कुमार, सूरज पटेल के अलावा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, महामंत्री बनवारी राम, उपाध्यक्ष अनुराग सिन्हा सहित सैकड़ों अधिवक्ता, तहसील कर्मी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनय प्रिय पांडेय ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular