Monday, April 29, 2024
No menu items!

मस्जिदों व घरों में रोजेदारों ने इफ़्तार कर खोला रोजा

उस्मान
जौनपुर। जिले में मंगलवार को पवित्र माहे रमज़ान के पहले दिन मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सुबह से ही रोजेदारों की चहल पहल दिखाई पड़ी। सूर्योदय से पहले ही लोगों ने अपने अपने घरों में सहरी करने के बाद रोज़ा रखने की नीयत किया और अज़ान के बाद फज्र की नमाज़ अदा किया। मौसम खुशगवार होने की वजह से रोजेदारों का पहला दिन काफी अच्छा रहा तो वहीं रमज़ान के पहले दिन मंगलवार होने के कारण नगर के मस्जिद में नमाज अदा करने वालों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने नमाज के बाद देश में अमन—शांति व खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। मगरिब से पहले मस्जिदों में रोजा इफ्तार का इंतजाम करते हुए लोग दिखाई दिये और अज़ान की आवाज सुनते ही लोगों ने रोजा खोलते हुये नमाज अदाकर अल्लाह से दुआएं मांगी। इशा की नमाज के बाद मस्जिदों में तरावीह पढ़ने वालों की भीड़ जुटने लगी। खास तौर पर अटाला मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग तरावीह पढ़ते नजर आये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular