Monday, April 29, 2024
No menu items!

भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं का लिया गया फीडबैक

मछलीशहर, जौनपुर। गाँव चलो अभियान के अन्तर्गत लोकसभा मछलीशहर के सेक्टर पुरवा में भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से भेंटकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया गया। इस दौरान सेक्टर के बूथ अध्यक्ष भईया से भी मिलकर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गयी। मण्डल महामंत्री राजन सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार स्थानीय उत्पादों को वोकल फॉर लोकल अभियान के अंतर्गत वैश्विक स्तर पर नई पहचान दे रही है। लोगों से मिले सुझाव और विशेषकर मातृशक्ति के चेहरों पर सरकार के कामकाज के प्रति दिखे संतुष्टि भाव से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्राप्त हुई। मण्डल महामंत्री द्वारा बूथ सत्यापित किया गया और प्रत्येक पन्ना प्रमुख को एक पन्ना में 60 वोटर की लिस्ट दिया गया और हर बूथ को सत्यापित किया गया। उपस्थितजनों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दिया गया और पत्रक बांटा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सत्य प्रकाश सिंह सुबास, सेक्टर संयोजक लाल साहब सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, अवधेश शंकर सिंह, उर्मिला देवी, विद्या देवी, धन कुमारी, शारदा सरोज आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular