Sunday, April 28, 2024
No menu items!

त्योहार समाज को जोड़ने का करते हैं कार्य: प्रान्त प्रचारक

  • सुबास चन्द्र बोस स्कूल में स्वयंसेवकों ने आयोजित किया मकर संक्रांति उत्सव

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। समाज में जातिवाद की भावना जगाकर हिंदू समाज को तोड़ा जा रहा है। हमारे तीज त्योहार समाज को जोडने का कार्य करने है। प्रयागराज में आयोजित होने वाले मौनी अमावस्या पर्व और मकर संक्रांति पर्व हमारे समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।उक्त पर्व को मनाते समय कोई जाति नहीं पूछता है। ऐसा ही हमारे अन्य त्योहारों में भी होता है। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर के सुबास चंद्र बोस स्कूल में शनिवार को दोपहर बाद आयोजित मकर संक्रांति उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कही।
अपने संबोधन में उक्त ने गांव में व्याप्त छुआछूत और जातिवाद की भावना को त्यागकर हिंदू समाज को संगठित होने का आह्वान किया। संघ समाज में समरसता लाने का काम करता है। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम में समरसता को जागृत करने के उद्देश्य से सबके द्वारा लाए गए सामान को मिलाकर खिचड़ी सहभोज सबके बीच वितरित किया गया। कार्यक्रम का भगवा ध्वजारोहण से हुआ।
कार्यक्रम में जिला संघ चालक रमापति, नगर संघ चालक उमेश, जिला प्रचारक प्रभात जी, नगर प्रचारक अनूप जी, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी समेत नगर के सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाह धर्मेंद्र जी ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular