Monday, April 29, 2024
No menu items!

अज्ञात कारणों से लगी आग, सामान जलकर नष्ट

तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रामपुर भभरा मोड़ स्थित अजय पटेल पुत्र अमर बहादुर पटेल के घर में बीती रात आग लग गई। जिसमें गृहस्थी का लगभग आधे से अधिक सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित अजय पटेल के मुताबिक वे लोग घर में सो रहे थे। तभी अचानक घर में धुएं का गुब्बार भरता देख बाहर निकले। तभी देखा कि उनके गृहस्थी वाले छप्पर में आग लगी हुई थी जिसमें उनका गेंहू, चावल, बच्चों के कपड़े तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने मदद की अपील की है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular