Monday, April 29, 2024
No menu items!

‘सबका विकास पार्टी’ की पहली बैठक हुई सम्पन्न

अजय पाण्डेय/जितेंद्र सिंह चौधरी
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विकासखण्ड केराकत के ग्राम पंचायत जमुआ में सबका विकास पार्टी की पहली बैठक बड़े सादगी के साथ संपन्न हुई। वहीं बैठक में संगठन के बारे में चर्चा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक बच्चू लाल कनौजिया ने  पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि सबका विकास पार्टी का मूल उद्देश्य पूरे देश में समान शिक्षा, जाति धर्म निरपेक्षता, समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, 300 यूनिट बिजली फ्री, सबको समान अधिकार, गरीब किसानों को प्राथमिकता जैसे तमाम ज्वलंत मुद्दों के जरिए पार्टी को आगे ले जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। वरिष्ठ पदाधिकारियों में सरोज वर्मा ने बताया कि सबका विकास पार्टी गरीबों, मजलूमों, शोषितों गरीबों की पार्टी है। इसमें सभी के विकास को ध्यान में रखते हुए पार्टी का गठन किया गया है। वहीं तमाम वक्ताओं ने अपने विचारों को रखा सभी ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल देते हुए पार्टी को पूरे भारत में पहुंचाने एवं पार्टी के साथ निष्ठा ईमानदारी के साथ कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर सरोज वर्मा विधानसभा अतिरिक्त प्रभारी, महेश प्रजापति विधानसभा प्रभारी युवा मोर्चा, अवधेश मिश्रा सलाहकार, सलामत अली जिला महामंत्री, बाबूलाल बनवासी जिला आदिवासी सचिव, त्रिभुवन सिंह कार्यालय प्रभारी, हसन अली जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक, दिलीप गौड़ केराकत ब्लॉक सचिव, चंद्रमा राजभर ब्लॉक सदस्य, कैलाश राजभर संगठन मंत्री, रामप्रवेश सिंह संगठन मंत्री, नीतू चौबे जिला अध्यक्ष महिला वाराणसी, मिथिलेश गौतम ब्लॉक अध्यक्ष, सूरज सिंह अध्यक्ष युवा मोर्चा उपस्थित रहे। सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्मानित करते हुए उनके पद को निर्धारित किया अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular