Sunday, April 28, 2024
No menu items!

ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यकारिणी का हुआ गठन

ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यकारिणी का हुआ गठनअध्यक्ष विश्राम बिन्द, उपाध्यक्ष शिव प्रकाश चौधरी, मंत्री कृष्ण पाल सिंह, कोषाध्यक्ष बृजलाल सरोज एवं चन्द्रशेखर सिंह संरक्षक चुने गये
रमेश चन्द्र यादव/महेश पाल
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड में सहायक विकास अधिकारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत अधिकारी की बैठक हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत संघ मड़ियाहूं इकाई की कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसके बाद उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण् करके स्वागत किया।
चयन की हुई बैठक में विश्राम बिंद को अध्यक्ष एवं शिव प्रकाश चौधरी को उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही कृष्ण पाल सिंह को मंत्री, बृजलाल सरोज को कोषाध्यक्ष, चंद्रशेखर सिंह को संरक्षक चुना गया। सहायक अधिकारी ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी पर पूरा विश्वास है कि वह समाज के हित में कार्य करेगी। साथ ही विश्राम बिंद सहित उनके पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा गया कि ग्राम पंचायत अधिकारियों के हितों में एकजुट होकर शासन—प्रशासन से सम्बन्ध स्थापित कार्य करेगी।
इसी क्रम में नवचयनित अध्यक्ष विश्राम बिन्द ने कहा कि जो जिम्मेदारी हमें दी गई है, हम पूरी तरह से निर्वहन करूंगा और साथियों के प्रति किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उनकी लड़ाई के लिए हर संभव हर समय तैयार रहूंगा।
इस अवसर पर विनय यादव, मुकेश मौर्य, अजीत प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, सुरेश तिवारी, बृजलाल सरोज, नवीन यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों को सहायक अधिकारी प्रमोद कुमार ने शपथ दिलाई जिसके बाद सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई दी गयी।

 


RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular