Monday, April 29, 2024
No menu items!

गणतंत्र दिवस पर पूर्व भारतीय सैनिक व अध्यापकों हुआ सम्मान

तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बेलवार बाजार में गणतंत्र दिवस पर सनातन धर्म प्रचार प्रसार सेना ने भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके सैनिकों को एवं शिक्षा जगत में अपनी सेवा दे चुके अध्यापकों के स्वागत सम्मान में कार्यक्रम किया। हीरा लाल दुबे (पूर्व सूबेदार मेजर थल सेना), शेषधर मिश्र (पूर्व सैनिक भारतीय सेना), अनिल सिंह “फौजी” (पूर्व सैनिक भारतीय सेना), शेषधर मिश्र (पूर्व सैनिक भारतीय सेना), एवं राम श्रृंगार शुक्ल (पूर्व प्रधानाध्यापक), घनश्याम पाठक (पूर्व प्रवक्ता), रमेश चन्द्र द्विवेदी (पूर्व अध्यापक), गिरीन्द्र द्विवेदी (अध्यापक), अशोक नारायण मिश्र, राजेन्द्रधर द्विवेदी (पूर्व प्रधान), कृष्णकांत दुबे (लल्लन) आदि लोगों का स्वागत किया गया। यह आयोजन संस्था के संचालक मनीष दुबे, उमेश दुबे (कोषाध्यक्ष), ओम प्रकाश पाण्डेय (मार्गदर्शक), हरिओम पाण्डेय (मार्गदर्शक) एवं बसंत दुबे (मार्गदर्शक) ने किया। अन्त में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular