Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सुपुर्द-ए खाक हुईं पूर्व विधायक नदीम जावेद की मां

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक नदीम जावेद की माँ मसरूरा खातून को बुधवार की देर रात्रि पैतृक गांव पारा कमाल में सुपुर्द-ए ख़ाक किया गया। वह शहर स्थित आवास पर सुबह अंतिम सांस ली। ख़बर पाकर नदीम दिल्ली से अपने पैतृक गांव पहुँच गए थे। पुश्तैनी कब्रिस्तान में सैकड़ो लोग अंतिम संस्कार में शामिल रहे। जनाज़े की नमाज़ धर्मगुरु मौलाना अब्दुल रहीम ने अदा की। मसरूरा खातून ने 76 वर्ष की आयु पूरी की। सुबह क़रीब नौ बजे हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके पति स्व प्रो. जावेद खान महाराष्ट्र सरकार में दो दशक तक कई महत्वपूर्ण विभागों में कबीना मंत्री रहे।

4 वर्ष पूर्व जावेद का भी महाराष्ट्र में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। दिवंगता के दो बेटे थे जिसमें नदीम 2012 में सदर से विधायक रहे जबकि फ़हीम घर पर रहकर अपनी माता का ध्यान रख रहे थे। सोशल प्लेटफार्म एक्स पर पूर्व विधायक ने खुद माँ के निधन की जानकारी शेयर की। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगणी, सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक रमेश सिंह, पूर्व मंत्री ललई यादव, छोटू सिंह, जावेद सिद्दीकी, कांग्रेस प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक समेत देश भर के दिग्गजों ने अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular