Monday, April 29, 2024
No menu items!

पूर्व प्रधानाचार्य भागवत प्रसाद का हुआ निधन

क्षेत्रवासियों ने अर्पित की शोक श्रद्धांजलि
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के आदर्श नगर (बभनौती) निवासी भारतीय इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य, श्री साधू महराज एजूकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष तथा श्री साधू महराज जूनियर हाईस्कूल के संस्थापक/प्रबन्धक एवं क्षेत्र के परम सम्मानित भागवत प्रसाद त्रिपाठी का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे जो वह अपने पीछे पुत्र, पौत्र, पौत्रियों, 5 नातियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के उनके शुभचिन्तक, नगरवासी एवं गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
मूलतः पूर्व के वाराणसी जनपद एवं वर्तमान के सन्त रविदासनगर के ग्राम कंधिया निवासी गिरजा शंकर त्रिपाठी के इकलौते पुत्र भागवत प्रसाद त्रिपाठी वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता कमलापति त्रिपाठी के अति निकटस्थों में माने जाते थे। उनके निधन पर उनके शिष्य पूर्व आयुक्त मुरादाबाद राम सूरत दुबे, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कपिलमुनि, निवर्तमान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू, पूर्व प्रधान शेर बहादुर सिंह समेत दर्जनों की संख्या में निवर्तमान सभासदों व गणमान्य लोगों ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया।
उनकी शवयात्रा गुरुवार को सुबह उनके आवास से निकली गयी जो नगर से होते हुए सन्त रविदास नगर भदोही स्थित पैतृक आवास पर ले जायी गयी जहाँ पहले से ही उपस्थित ग्रामवासियों समेत भारतीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अजय पाण्डेय समेत विद्यालय परिवार के सदस्यों तथा शिक्षकों ने माल्यार्पण कर उन्हें शोक श्रधांजलि अर्पित किया। उनका अन्तिम संस्कार वाराणसी के मणकर्णिका घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। मुखाग्नि उनके एकलौते पुत्र देव फिलिंग स्टेशन के मालिक रवीन्द्र प्रसाद त्रिपाठी छबीले महराज ने दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular