Monday, April 29, 2024
No menu items!

नेहरू बालोद्यान में मनाया गया संस्थापक दिवस

जौनपुर। जनपद के प्रतिष्ठित विद्यालयों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विद्यालय नेहरू बालोद्यान भूपतपट्टी के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक स्व. प्रोफेसर त्रिभुवन सिंह का जन्मदिवस संस्थापक दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर नेहरू बालोद्यान के प्रबंधक डॉ. सीडी सिंह, नेहरू बालोद्यान हुसेनाबाद की निदेशिका डॉ. चंद्रकला सिंह ने संस्थापक जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसी क्रम में संजय कुमार सिंह प्रधानाचार्य हिंदी मीडियम, प्रियंका सिंह प्रधानाचार्य सीबीएससी बोर्ड, राम अवध यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने संस्थापक जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आयोजित कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉ. पीसी विश्वकर्मा ने किया।

बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि डॉ. प्रमोद वाचस्पति ने कवियों के साथ संस्थापक जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम के दूसरे सत्र का प्रारंभ किया। मां सरस्वती की वंदना कवित्री डॉ. विभा तिवारी ने किया। राजेश कुमार पांडेय, अंसार जौनपुरी की स्वरबद्ध रचनाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवित्री सुमति श्रीवास्तव ने अपने काव्य प्रस्तुति से काफी तालियां बटोरी। डॉ. प्रमोद वाचस्पति ने मातृ पितृ भक्ति एवं प्रभु श्रीराम पर कविताएं सुनाकर वातावरण में भक्ति का रस घोला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ रचनाकार डॉ. पीसी विश्वकर्मा ने समाज में बेटियों के महत्व को अपनी रचनाओं के माध्यम से बहुत खूबसूरत अंदाज में पेश किया। कवि सम्मेलन का संचालन सभाजीत प्रखर ने किया। कार्यक्रम आयोजक एवं नेहरू बालोद्यान के प्रबन्धक डॉ. सीडी सिंह ने समस्त कवियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व माल्यार्पण करके सम्मानित किया। नेहरू बालोद्यान की निदेशिका डा. चंद्रकला सिंह ने कार्यक्रम का समापन करते हुए समस्त अतिथियों व स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular