Sunday, April 28, 2024
No menu items!

फरार चल रहे चार वारण्टी गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। अपराध पर नियंत्रण एवं शान्ति व्यवस्था कायम रखने में सतत् प्रयत्नशील थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में सरपतहां पुलिस ने थाना क्षेत्र में फरार चल रहे चार वारण्टियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रेमशंकर सिंह, सुनील चौरसिया, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल अनुराग सिंह, सोनू यादव, अरूण मौर्या के साथ फरार चले वारंटी अभियुक्त गैरवाह निवासी शिवा सिंह उर्फ दुर्गेश पुत्र बजरंग बहादुर सिंह तथा सारी जहांगीरपट्टी निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र सन्त लाल, रूधौली निवासी बबलू विश्वकर्मा पुत्र स्व. देवसरन विश्वकर्मा व अमारी निवासी सुरेंद्र पुत्र जयकरन को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय को भेजा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular