Monday, April 29, 2024
No menu items!

भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल गौराबादशाहपुर इकाई गठित

  • धर्मेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष एवं धर्मेन्द्र जायसवाल महामंत्री बनाये गये
  • व्यापारी हितों की रक्षा के लिये सदैव संघर्षरत रहेगा संगठन: विवेक

विपिन तिवारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के स्थानीय इकाई के साधारण सभा की बैठक एवं सावनी भोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अनुमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है। आज मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी आवश्यकता होगी, हर परिस्थिति में व्यापार मंडल उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, मंत्री मनीषदेव, संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री अभिताष गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकुमार कश्यप सहित तमाम व्यापारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री सिंह के अनुमोदन पर घोषित कार्यकारिणी के अनुसार संरक्षक मण्डल दिनेश सोनकर, नवीन साहू, ओम प्रकाश जायसवाल, इनाम अंसारी, सतीश साहू, मार्गदर्शक मण्डल हरिशंकर सेठ (बाबाजी), बेचन जायसवाल, राजेंद्र साहू, रमेश पाल, राजेंद्र गुप्ता, मोती लाल सेठ, अशोक सिंह, श्याम कन्हैया साहू, दाऊद, राजकुमार साहू, सजरंगी मास्टर, तौफीक अहमद हैं।
इसके अलावा धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष, धर्मेंद्र जायसवाल महामंत्री, राजकुमार सेठ कोषाध्यक्ष, संजय साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वेश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद जावेद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पप्पू चौरसिया उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता उपाध्यक्ष, जावेद आलम हाशमी उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार (डी.के) उपाध्यक्ष, अजीत सोनकर उपाध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, दीपक जायसवाल संयुक्त मंत्री, अजय जायसवाल संयुक्त मंत्री, शीषवंश सिंह संयुक्त मंत्री, सन्नी साहू संयुक्त मंत्री, विशाल जायसवाल संयुक्त मंत्री, जितेंद्र जायसवाल सह कोषाध्यक्ष, मोहम्मद मारूफ सह कोषाध्यक्ष, आमोद गुप्ता सोशल मीडिया प्रभारी, इरशाद पत्रकार मीडिया प्रभारी, निखिल सेठ सह मीडिया प्रभारी, कुबेर मोदनवाल संगठन मंत्री, अनिल सोनकर संगठन मंत्री, संतोष कुमार संगठन मंत्री, संजय जायसवाल संगठन मंत्री, नितिन देव सिंह संगठन मंत्री, नबी अहमद नगर मंत्री, अमित गुप्ता नगर मंत्री, धर्मेंद्र साहू नगर मंत्री, विष्णु मोदनवाल नगर मंत्री, डा. शफीक नगर मंत्री बनाये गये।
साथ ही युवा कार्यकारिणी में प्रियांशु साहू अध्यक्ष, सागर साहू महामंत्री, ऋषभ जायसवाल कोषाध्यक्ष, विपिन साहू सह कोषाध्यक्ष, राहुल गुप्ता उपाध्यक्ष, तनशीन शानू उपाध्यक्ष, राजू उपाध्यक्ष, अमन साहू उपाध्यक्ष, अमन मोदनवाल संगठन मंत्री, धर्मेंद्र कुमार संगठन मंत्री, जितेंद्र साहू संयुक्त मंत्री, किशन साहू संयुक्त मंत्री, अनीस अहमद संयुक्त मंत्री, नवनीत सेठ संयुक्त मंत्री, सुहेब अंसारी युवा नगर मंत्री, सावन साहू युवा नगर मंत्री, जितेंद्र साहू युवा नगर मंत्री, अमन साहू सोशल मीडिया प्रभारी, गुडलक मोदनवाल मीडिया प्रभारी, शिवम जायसवाल सह मीडिया प्रभारी बनाये गये।
कार्यसमिति सदस्य में जगन्नाथ साहू, ओम प्रकाश साहू, राम आसरे सोनकर, सुभाष सेठ, विजय साहू, विनोद सेठ, जवाहर सेठ, नदीम अहमद, पिंटू प्रजापति, सत्य प्रकाश जायसवाल, राजू जायसवाल, अजय रतन अग्रहरी, अकील अहमद, राजेन्द्र सोनकर, सभापति जी, सुजीत सोनकर, संजय सिंह, राहुल सिंह, वीरेंद्र साहू, बबलू साहू, करीमउल्लाह, राम आसरे साहू, आदिल अहमद शामिल हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल ने बताया कि शीघ्र ही पूरे बाजार में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा तथा जरूरत पड़ने पर कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि हमारा संगठन व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश जायसवाल एवं व संचालन अजीत सोनकर ने किया। कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद जावेद व अजीत सोनकर रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular