Monday, April 29, 2024
No menu items!

सर्पदंश से छात्रा की हुई मौत

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती रात को सर्प के काटने से छात्रा की मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उडली गांव निवासी चंद्रभान उर्फ चंदा की पुत्री लक्ष्मी 18 वर्ष गुरुवार की रात घर में सामान लेने गई। सर्प ने उसे काट लिया।

छात्रा ने अपने परिजनों को बताया। परिजन झाड़—फूंक के चक्कर में तबियत बिगड़ी गई जिसके चलते छात्रा की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही घर पर कोहराम मच गया। लक्ष्मी सहकारी इंटर कालेज मेंहरावा की छात्रा थी। विद्यालय में जानकारी होते ही कालेज के प्रधानाचार्य शिवशंकर यादव ने स्कूल में शोकसभा कर दुःख व्यक्त करके स्कूल बंद कर दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular