Sunday, April 28, 2024
No menu items!

50वें वर्ष में प्रवेश पर स्वर्ण जयंती कार्यक्रम निर्धारित: दिनेश टण्डन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने बताया कि हमारा व्यापार मण्डल वर्ष 2023 में अपनी स्थापना के 50वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, प्रदेश चेयरमैन महेन्द्र जैन मयूर व प्रदेश के दोनों महामंत्री डा0 दिलीप सेठ एवं राजेन्द्र गुप्ता तथा संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने 24 दिसम्बर 2022 से 24 दिसम्बर 2023 तक पूरे वर्ष स्वर्ण जयन्ती वर्ष के रुप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके आधार पर कुछ प्रमुख कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित किये गये हैं।

पूर्व में जौनपुर व्यापार मण्डल ने 24 दिसम्बर 2022 को दीपोत्सव कार्यक्रम करके स्वर्ण जयन्ती वर्ष का शुभारम्भ किया। यह कार्यक्रम प्रदेश के 75 जिलों के 310 तहसीलों सहित जौनपुर की सभी तहसीलों में भी बड़ी भव्यता के साथ हुआ। श्री टण्डन ने बताया कि 6 से 28 फरवरी तक व्यापार मण्डल ‘‘व्यापार मण्डल व्यापारियों के प्रतिष्ठान’’ कार्यक्रम के तहत जौनपुर के सभी नगर, तहसील, कस्बे की बाजार इकाइयों में जाकर आम व्यापारियों से सम्पर्क करेंगे और उनको उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की 50 वर्ष की गौरवपूर्ण उपलब्धिों से अवगत कराते हुए व्यापार मण्डल के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे। इसी क्रम में स्वर्ण जयन्ती वर्ष के जिला संयोजक व प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सन्तोष अग्रहरि ने बताया कि आगामी 13 मार्च से सहारनपुर से व्यापारी स्वाभिमान यात्रा नामक रथयात्रा प्रारम्भ होगी जो पूरे प्रदेश में जायेगी। जौनपुर में यह यात्रा 3 व 4 अप्रैल को आयेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular