Sunday, April 28, 2024
No menu items!

ईसाई प्रार्थना केन्द्र पर सरकारी नोटिस चस्पा

अजय पाण्डेय
जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह दुम्मा गांव में स्थित जीवन ज्योति ईसाई प्रार्थना केन्द्र से अवैध निर्माण हटाने को लेकर चस्पा की गई नोटिस। राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश के बाद लेखपाल अरविंद कुमार के हस्ताक्षर युक्त नोटिस रविवार को प्रार्थना केन्द्र के हाल वाले गेट पर चस्पा किया। नोटिस में दर्शाया गया कि ईसाई धर्म प्रार्थना केन्द्र के द्वारा आराजी नंबर 120/121/122/591 कब्जा करके उक्त पक्का निर्माण किया गया है और बार-बार की गई पैमाइश में ईसाई प्रार्थना केन्द्र की सभा हाल व तीन मंजिला भवन ग्राम समाज, ऊसर भूमि व समाधि खाते की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाया गया है। इसमें आदेशित किया गया है कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाकर खाली कर दें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसकी प्रतिलिपि ग्राम प्रधान भूलनडीह, जीवन ज्योति ट्रस्ट व आरोपित दुर्गा प्रसाद यादव को भी प्रेषित की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular