Monday, April 29, 2024
No menu items!

राजकीय विद्यालय के बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अनुक्रम में विकास खण्ड स्थित राजकीय हाई स्कूल सवायन के 30 बच्चों का समूह शैक्षिक भ्रमण के लिए जौनपुर मुख्यालय पहुंचा।विद्यालय के शिक्षक राहुल राज मिश्र ने बच्चों को नगर भ्रमण कराते हुए ऐतिहासिक स्थलों के माध्यम से विविधता में एकता का बोध कराया। प्रधानाचार्य अब्दुल कलाम ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में व्यक्तित्व विकास के साथ ही सामाजिकता एवं समरसता की भावना विकसित होती है। बच्चों में अभिव्यक्ति कौशल विकास, सामाजिक एकता तथा परस्पर सहयोग की भावना विकसित करने के साथ हीं उनमें आत्म विश्वास जागृत करने के लिए यह भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रवीश पटेल, पंकज यादव, विनोद यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular